मंडला: आजाद वार्ड में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ
Mandla, Mandla | Sep 20, 2025 राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार करना है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में शनिवार को 12 बजे परियोजना की आंगनवाड़ी केंद्र आजाद वार्ड क्रमांक 1 में कार्यक्रम शुरू किया गया जो शाम 4 बजे तक चला।