जिला कांगड़ा में पिछले साढ़े 10 महीनों में आत्महत्या के 70 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं,यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 40% कम है, लेकिन हालात अब भी चिंताजनक हैं, मुख्य कारणों में पारिवारिक तनाव, आर्थिक कर्ज, जमीनी विवाद, पारिवारिक कलह, प्रेम संबंधों का टूटना, डिप्रैशन, बेरोजगारी, परीक्षा में असफलता और नशे की लत शामिल है।