जांजगीर: टेट अनिवार्यता का मुद्दा राज्यसभा तक पहुंचेगा, सांसद लक्ष्मी वर्मा से मिला फेडरेशन प्रतिनिधिमंडल
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में लक्ष्मी वर्मा से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को गुलदस्ता भेंट कर राज्यसभा सदस्य बनने की बधाई दी तथा शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे “टेट अनिवार्यता” को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।