खिलचीपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाल विवाह रोकने के लिए देंगी समझाइश, बाल सगाई मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
खिलचीपुर क्षेत्र के ब्यावरा कलां सेक्टर में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बाल सगाई और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा माध्यम बताया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि कम उम्र में बच्चों की शादी पर खर्च होने वाली राशि यदि उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और भविष्य निर्माण पर लगाई