कानपुर: कानपुर कचहरी के शताब्दी गेट पर अधिवक्ताओं ने आतंकी अजहर मसूद का फूंका पुतला
भारत को आतंकियों के निशाने पर होने और उसे नेस्तनाबूद किए जाने की धमकी दिए जाने का विरोध करते हुए आज कानपुर कचहरी के शताब्दी गेट पर मंगलवार 2 बजे आतंकवादी अजहर मसूद का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कानपुर कचहरी के अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह की गीदड़ भभकिया देना पाकिस्तान का काम है।