पिपरई में बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक के एटीएम बंद होने से लोग खासे परेशान नजर आए। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार एटीएम शुक्रवार को नहीं चले, जिससे पैसे निकालने आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।