जशपुर: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी के डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गीतारी पानी में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी छदनु राम (30 वर्ष)