मिर्ज़ापुर: मसारी गांव निवासी युवक ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर गाजीपुर में तैनात सिपाही पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया
बताते चले कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मसारी गांव निवासी युवक पीड़ित मोनू माली ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया कि। मेरी जमीन को गाजीपुर में तैनात सिपाही द्वारा वर्दी का रोब दिखाकर कब्जा किया जा रहा है मै डीएम को ज्ञापन सौंप कर। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने आया हूं मेरे साथ न्याय किया जाए।