औरैया: बारिश में पानी-पानी हुआ शहर, जलभराव ने नगर पालिका के दावों की पोल खोली, हर जगह दिखा पानी ही पानी
मंगलवार की शाम से शुरु हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई मोहल्लों की गलियां और मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि नगर पालिका की ओर से मानसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव की समस्या के समाधान के दावे किए जा रहे थे। बारिश शुरू होने के कुछ ही मिनटों