अररिया: मोहनिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Araria, Araria | Jun 25, 2026 पलासी थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पलासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।