बहराइच: बहराइच जिले में तैनात 5 अधीक्षक समेत 10 चिकित्सकों के सीएमओ ने किए तबादले, काफी समय से एक ही स्थान पर थे जमे
बहराइच जिले में सोमवार को सीएमओ ने जिले में तैनात पांच अधीक्षक समेत 10 चिकित्सकों के तबादला किए हैं। जिसको लेकर सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि काफी दिनों से एक ही स्थान पर सभी तैनात थे। जिनका तबादला किया गया है। सभी को नई तैनाती पर पहुंचकर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।