बिसौली: खेड़ा दास गांव में बोरिंग से निकला डीजल जैसी गंध वाला तरल, गांव में मचा हड़कंप
Bisauli, Budaun | Apr 28, 2026 फैजगंज बेहटा क्षेत्र के खेडादास गांव में एक साधारण समरसेबल बोरिंग अचानक रहस्य का केंद्र बन गई, जब उसमें से पानी की जगह डीजल जैसी तेज गंध वाला तरल निकलने लगा। इस अनोखी घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला गांव निवासी अतुल ठाकुर के घर का बताया जा रहा है, जहां पेयजल के लिए बोरिंग कराई जा रही थी।