मेदिनीनगर (डालटनगंज): विष्णुगढ़ मामले में ₹1 लाख देने वाले वित्त मंत्री ने पवन और आस्था हत्याकांड पर अब तक क्यों नहीं ली सुध: जेकेएम
राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अगर हजारीबाग विष्णुगढ़ की दुष्कर्म पीड़िता को प्रदेश नेतृत्व के कहने पर मंत्री के विवेकाधीन कोटे से 1 लाख रुपए सहयोग दे सकते हैं, तो फिर कोकरसा,पंडवा के पवन हत्याकांड व मंगराडीह,नौडीहा बाजार की आस्था कुमारी हत्याकांड के आश्रितों को विवेकाधीन कोटे से 1-1 लाख रुपए सहयोग देने में इतना विलंब क्यों हो रहा है।