पथरगामा: पथरगामा बारकोप फोरलेन सड़क पर बारिश, आसपास के क्षेत्र रहे सूखे
शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद करीब 2:00 बजे मौसम ने बदला करवट फोरलेन सड़क बारकोप मोड़ से गांधीग्राम हटिया तक ही बारिश हुई। हालांकि फोरलेन सड़क से महज 400 मी की दूरी पर एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। जिससे हर लोग हैरान रह गए।