कोंडागांव: विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटामारी में बाल उद्यान का उद्घाटन, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया श्रमदान और पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थल टाटामारी में बच्चों के लिए निर्मित नए बाल उद्यान का उद्घाटन विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वयं परिसर में श्रमदान कर कचरा साफ किया तथा उपस्थित लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक ने पौधोंरोपण भी किये।