चित्तौड़गढ़: रघुनाथपुरा में खेत पर कार्य कर रहे किसान को लगा करंट, जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
रघुनाथपुरा निवासी 53 वर्षीय रतनलाल पिता भगवान लाल प्रजापत मंगलवार को अपने खेत पर कार्य करने के लिए गए थे। करीब 11 बजे उनका पुत्र नारायण खाना देने खेत पर गया तो उन्हें अचेत अवस्था में देख तुरंत जिला चिकित्सालय ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर संभूपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।