वैर: *वैर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
Weir, Bharatpur | May 27, 2026 वैर ब्लॉक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दाम, बेरोजगारी, बिजली कटौती और पानी की समस्या उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग परेशान हो रहे हैं।