कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं के वारंटी को दबोचा, वह लंबे समय से फरार था
चित्रकूट पुलिस के अभियान के तहत बहिलपुरवा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे वारंटी अभियुक्त बिन्देश्वरी तिवारी उर्फ खुत्थी निवासी ऐचवारा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस की मारपीट, गंभीर चोट, लोक सेवक के कार्य में बाधा, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के साथ ही SC/ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।