भरगामा: जयनगर के वार्ड संख्या 8 से 45 लीटर देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
भरगामा थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को रविवार को 3 बजे के करीब गुप्त सुचना मिली कि थानाक्षेत्र के जयनगर के वार्ड संख्या 8 में अवैध रूप से देशी चुलाई शराब का कारोबार हो रहा है. सुचना मिलते हीं छापामारी दल बिरजू सरदार के पुत्र रामदेव सरदार के घर पर छापामारी से 9 पीले रंग के गैलन में पैक 45 लीटर देशी चुलाई शराब को जप्त किया.