दुधि: दुद्धी में बोरा समेटते समय महिला को सर्प ने काटा, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
दुद्धी के विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल घिवही से एक महिला को सांप काटने की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय फुलबसिया देवी पत्नी स्व. सुद्धू, करीब 7 बजे अपने घर पर बोरा समेट रही थीं। इसी दौरान बोरे के नीचे छिपा हुआ विषैला सांप ने अचानक फुलबसिया के दाहिने हाथ की एक अंगुली में डस लिया।