पचपहाड़: भवानीमंडी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण, निकाली जागरूकता यात्रा
भवानीमंडी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका सहित समाजसेवी संगठनों व छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण जागरूकता यात्रा निकाली गई। नगर पालिका द्वारा किए गए पौधारोपण की शुरुआत उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी द्वारा की गई। राजकीय पीएमश्री विद्यालय से छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता यात्रा निकाली गई।