नीमडीह: बाना गांव में झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के बाना गांव में गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक जंगली हाथी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और भटकते हुए गांव की ओर आ गया। गांव में हाथी आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने लगे। देर शाम हाथी को बाना गांव के बाहर रेलवे पटरी किनारे के आसपास देखा गया, जहां वह