मोहनपुर: जसीडीह के डाबर ग्राम स्थित पुलिस लाइन के नवनिर्मित भवन में पुलिस संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
जसीडीह की डाबर ग्राम स्थित पुलिस लाइन के नवनिर्मित भवन में रविवार सुबह 10:00 बजे पुलिस संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव को लेकर सुबह से ही पुलिस पदाधिकारी में उत्साह देखा गया जिले के विभिन्न थाना ओपी और पुलिस इकाइयों से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया ।