जबलपुर: समाजसेवी राघवेंद्र दत्त तिवारी ने झूठी शिकायत और ब्लैकमेलिंग के खिलाफ एएसपी को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी राघवेंद्र दत्त तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपने विरुद्ध की गई एक झूठी शिकायत और मानहानि के खिलाफ शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा द्वारा प्राप्त किया गया।