गिरार थाने के हीरापुर गाँव में शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति के साथ 2 लोगों ने लात घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह गिर गया।इसके बाद परिजनों ने पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी और उनके द्वारा घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।