बालोद: एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड योजना में तेजी: 8.95 लाख में से 8.51 लाख का ई-केवाईसी पूरा, 44 हजार हितग्राही अभी भी बाकी
Balod, Balod | Apr 7, 2026 जिले में ‘एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड’ योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया तेजी से जारी है, लेकिन अब भी हजारों हितग्राही इससे वंचित हैं। खाद्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 8 लाख 95 हजार 986 पंजीकृत सदस्यों में से 8 लाख 51 हजार 186 लोगों ने ई-केवाईसी करा लिया है, जबकि 44 हजार 800 सदस्यों का ई-केवाईसी अब भी बाकी है।