मड़ियाहू: सुरेरी में नए आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन, गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण किट
मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सुरेरी में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे एक नए आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन “ग्राम चौपाल - प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक डॉ. पटेल ने फीता काटकर आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया