तारापुर: सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री, लोजपा कार्यालय में अबीर-गुलाल और मिठाइयों से मनाई गई खुशी
Tarapur, Munger | Apr 15, 2026 सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उनके गृह क्षेत्र तारापुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. तारापुर स्थित लोजपा आर के प्रधान कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया. लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया.