झज्जर: झज्जर लघु सचिवालय में परिवार पहचान पत्र में हेराफेरी के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार
झज्जर लघु सचिवालय में परिवार पहचान पत्र के साथ छेड़खानी करने के मामले में झज्जर पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों सहित पांच मोबाइल काबू किए हैं। तीनों आरोपियों को आज झज्जर अदालत में पेश किया गया।माननीय अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।