लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र से जुड़े एक युवक का कथित तौर पर जेएस कंपनी के फर्जी प्रोडक्ट बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के बरूई गांव निवासी के रूप में बताई जा रही है।