बदायूं: श्रीकृष्णा इंटर कालेज से सदर विधायक ने विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया
Budaun, Budaun | Jul 11, 2025 विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अन्तर्गत श्री कृष्णा इण्टर कालेज से जनजागरुकता रैली एवं सारथी वाहन का शुभारम्भ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के श्री कृष्णा इन्टर कालेज एवं राजकीय इन्टर कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया।