बदायूं: राज टिकोली गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत और एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jul 11, 2025 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र राज टिकोली गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी मोकमपुर गांव थाना फैजान बेहटा की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा 30 वर्षीय वीरेश पुत्र महेश निवासी ठिरिया गांव घायल हो गया। पुलिस ने विनोद कुमार के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया।