बदायूं: बदायूं के कछला गंगा घाट पर सावन के पहले दिन जल भरकर रवाना हुए कांवड़िये, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक
Budaun, Budaun | Jul 11, 2025 बदायूं के कस्बा सहसवान के मौहल्ला मोहिददीनपुर के रहने वाले अशोक, संजीव, आनंद, मुनीश, रामजीत समेत कांवरियों के 14 लोगों का जत्था थाना उझानी क्षेत्र के मां भागीरथी कछला गंगा घाट पर शुक्रवार पांच बजे सावन माह के पहले दिन पैदल गंगा जल लेने पहुंचे । उन्होंने कलश कांवर में गंगा जल भरा और बम - बम बोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो गए ।