पंजाबी बाग: पश्चिमी दिल्ली में सांसद खेल महोत्सव उत्साह से जारी, युवाओं को खेल भावना और टीमवर्क सिखा रहा है
पश्चिमी दिल्ली में सांसद खेल महोत्सव लगातार मनाया जा रहा है। सांसद कमलजीत सहरावत ने बताया कि इस महोत्सव में जोश और उमंग भरी प्रतियोगिताएं चल रही हैं। खो-खो की मुकाबले आदर्श एडेड स्कूल विकासपुरी में हो रहे हैं। रस्साकसी सर्वोदय विद्यालय पोशंगीपुर में आयोजित की जा रही है। इसी तरह खो-खो सरकारी विद्यालय सी-ब्लॉक जनकपुरी में भी खेली जा रही है।