चंदौली: बबुरी पुलिस ने बिंदपुरवा से दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बबुरी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बिन्दपुरवा निवासी नन्दलाल (36) व रोहित कुमार (34) को उनके घर से पकड़ा। दोनों पर धारा 325, 323, 504 आईपीसी में वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।