किशनगंज: फर्नीचर नहीं हटाने और धमकाने से भड़के छात्रों ने विद्यालय के बाहर आधे घंटे किया जाम
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरगढ़ में विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली से नाराज विद्यार्थियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को हुए निर्णय के बावजूद कक्षाओं में भरा फर्नीचर व कबाड़ नहीं हटाने तथा विद्यार्थियों को फेल करने की धमकी देने के आरोप में छात्रों ने विद्यालय के सामने सड़क पर जाम लगा दिया।