बहेड़ी: ग्राम भौना में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर अचानक फटा, बाल-बाल बचे परिवार, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस
बहेड़ी थाना क्षेत्र के भौना गांव निवासी असलम के घर मे आज खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर फट गया सिलेंडर के फटने के घर में चीखपुकार मच गई तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची।