सिमडेगा: दो वर्षों से खराब जलमीनार, चुवा का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
शनिवार को 3 बजे सिमडेगा के कुलूकेरा पंचायत अंतर्गत भेलवा टोली में दो वर्षों से जलमीनार खराब होने से ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे हैं। स्वच्छ पानी नहीं मिलने पर लोग नदी में चुवा खोदकर प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से जल्द जलमीनार की मरम्मत की मांग की है।