खंडवा। वट सावित्री पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को खंडवा शहर में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धा और आस्था से व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। बम क्षेत्र स्थित वाटर वर्क्स के पास विशाल वट वृक्ष के नीचे सुबह से महिलाओं की बड़ी संख्या जुटी ।