हरिहरगंज: राजद के पलामू जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव का निधन, हरिहरगंज जेएलकेएम नेताओं ने जताया शोक
राष्ट्रीय जनता दल के पलामू जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव के निधन पर सोमवार के शाम 6:00 बजे हरिहरगंज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। जेएलकेएम के प्रमंडलीय प्रवक्ता अमरजीत कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मनीष कुमार तथा आशुतोष पांडे ने संयुक्त रूप से शोक संदेश जारी किया है।