बालाघाट: डंडों के साथ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, शराब दुकान के सामने शराबियों की जमकर धुनाई की
बालाघाट के बूढ़ी क्षेत्र में शराब दुकान को लेकर विरोध अब उग्र आंदोलन में बदल गया है। बीते कई दिनों से महिलाएं दुकान के सामने लगातार धरना दे रही हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई न होने से उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 25 अप्रैल की देर रात्रि स्थिति तब बिगड़ गई जब शराब दुकान के आसपास पहुंचे कुछ लोगों पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में डंडे लेकर महिलाओं ने शर