झाझा: झाझा के विभिन्न स्थानों से झाझा पुलिस ने 8 शराबियों को किया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Jul 15, 2026 झाझा थाना की पुलिस ने अलग अलग जगहों से शराब के नशे में आठ शराबी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि बाराजोर, पेट्रोल पंप सहित अन्य कई जगहों पर गश्ती कर रही पुलिस ने शराब के नशे में आठ लोगों को पकड़ने के बाद सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया।