इस्लामनगर अलीगंज: मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय कैयार के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया
मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए सोमवार को प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कैयार के 122 छात्र-छात्राओं को राजगीर, पावापुरी व नालंदा परिभ्रमण हेतु रवाना किया गया जो शाम 7 बजे तक वापस हुए। इससे पहले कैयार पंचायत के मुखिया ललन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण के लिए रवाना किया था।