गिरिडीह: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के कार्यों के विरोध में टुंडी रोड स्थित गंगापुर गांव से चतरो मोड़ तक किया गया पैदल मार्च
बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के कार्यों के विरोध में रविवार को 10 बजे टुंडी रोड स्थित गंगापुर गांव से चतरो मोड़ तक पैदल मार्च किया गया। इस पैदल मार्च की अगुवाई भाकपा माले,असंगठित मजदूर मोर्चा, झामस,अखिल भारतीय किसान महासभा,एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ,उसरी बचाव अभियान के लोगों ने की।