परिहार: रिश्वत मांगने के आरोप में लिपिक आलोक कुमार निलंबित,पूर्व में परिहार अंचल में भी रह चुके हैं पदस्थापित
सीतामढ़ी में कार्यरत लिपिक आलोक कुमार को रिश्वत मांगने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पदाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उन पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई। आलोक कुमार पूर्व में परिहार अंचल कार्यालय में भी कार्यरत रह चुके हैं। निलंबन की कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में