पेण्ड्रा: नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम ने जीपीएम जिले के ग्रामीण जीवन की सराहना की
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत लमना स्थित विलेज वे स्टे में नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर की राइटर एंजेला लोकाटेली तथा फोटोग्राफर हाजरा अहमद अंसारी ने जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों का भ्रमण कर यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन को करीब से जाना। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम लमना, बस्तीबगरा एवं आमगांव का दौरा किया।