भगवानपुरा मे क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर की अचानक मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। रांजनी में दोस्तों के साथ दोपहर में क्रिकेट खेलने के बाद घर लौट रहे 15 वर्षीय हरिओम बसंत कक्षा दसवीं की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिओम पंचायत के पास स्थित कुएं पर पानी पीने के लिए रुका था पानी पीने के बाद अचानक चक्कर आने से वह गिर गया।