गोगरी: गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को टीबी पर प्रशिक्षण, घर-घर जाकर होगी मरीजों की पहचान
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं को टीबी रोग के प्रति जागरूकता एवं मरीजों की पहचान को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दोपहर दो बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) रूपक कुमार एवं