बरबीघा: बरबीधा के संत मेरिस स्कूल के साकेत कुमार एवं लकी राज खो खो खेल में नेशनल के लिए हुआ चयन
संत मेरिस स्कूल बरबीघा के वर्ग नवम के छात्र साकेत कुमार एवं वर्ग षष्ठ की छात्रा लक्की राज ने शानदार प्रदर्शन किया है.ज्ञातव्य हो की नेशनल स्तर पर खो-खो खेल का आयोजन झारखंड राज्य की राजधानी रांची के खेल गांव मैदान में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.बिहार से कुल 24 खिलाडी 12 बालक और 12 बालिका वर्ग में चयन किया गया है.