लातेहार: वंचितों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता देना प्राथमिकता : पीडीजे शेष नाथ सिंह
लातेहार। जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शेष नाथ सिंह ने मध्यस्थकर्ताओं, एलएडीसीएस अधिवक्ताओं एवं पीएलवी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कानूनी सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों तक न्याय की पहुंच आसान करने पर जोर दिया।